Jabalpur Development: जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार दो प्रमुख सड़कों का भूमिपूजन, बुजुर्ग माताओं ने किया शुभारंभ

Anuj Nirala

Jabalpur Development: जबलपुर। जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए जयप्रकाश नारायण वार्ड में वर्षों से लंबित दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि उत्तर मध्य विधानसभा में विकास कार्य लगातार जारी हैं और क्षेत्र का समग्र विकास ‘5S संकल्प’— शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सेवा और संस्कार के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

दो प्रमुख सड़कों के निर्माण का हुआ शुभारंभ

भूमिपूजन के साथ ही जयप्रकाश नारायण वार्ड की दो प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सड़कों की लंबे समय से मांग की जा रही थी और इनके बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Bhopal Food Raid: भोपाल में एक्सपायरी खाद्य सामग्री का बड़ा खुलासा 50% डिस्काउंट के लालच में लोगों की सेहत से हो रहा था खिलवाड़, खाद्य विभाग ने लाखों का माल जब्त कर FSSAI लाइसेंस किया निलंबित

₹1.25 करोड़ से अधिक की सड़क का भी हुआ भूमिपूजन

Jabalpur Development: विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने बताया कि एक दिन पहले ही रानीताल मुक्तिधाम से वैभव वकील साहब के निवास तक बनने वाली 1.25 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क का भी भूमिपूजन किया गया है। इस सड़क के निर्माण से आसपास के कई मोहल्लों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

बुजुर्ग माताओं के हाथों कराया गया भूमिपूजन

Jabalpur Development: कार्यक्रम का सबसे भावुक और विशेष क्षण तब देखने को मिला, जब वर्षों से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा कर रहीं क्षेत्र की बुजुर्ग माताओं के हाथों भूमिपूजन कराया गया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।बुजुर्ग महिलाओं ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक और सरकार को आशीर्वाद दिया तथा कहा कि लंबे इंतजार के बाद अब क्षेत्र की प्रमुख समस्या का समाधान होने जा रहा है।

Gwalior Cyber Fraud: MP की सबसे बड़ी साइबर ठगी! ग्वालियर के 70 वर्षीय CA से 21.05 करोड़ रुपये की ठगी, क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 218 दिन तक बुना जाल

मुख्यमंत्री का जताया आभार

Jabalpur Development: विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए सरकार और संगठन के कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लोगों ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *