Dabra News : डबरा। जंगीपुरा का नवकांति विद्यालय एक बार फिर धर्मांतरण के आरोपों और राजनीतिक तूफान के बीच फंस गया है। पहले भी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद इस विद्यालय का विरोध कर चुके हैं। लेकिन इस बार विवाद ने नया मोड़ तब लिया जब एक बजरंग दल कार्यकर्ता और एक पत्रकार पर झूठी FIR दर्ज कराई गई।
Dabra News : चौंकाने वाली बात यह है कि यह कार्रवाई विद्यालय प्रबंधन ने नहीं बल्कि खुद BRC महोदय ने कराई है। सूत्रों का कहना है कि BRC को विद्यालय को लेकर हुई शिकायतें और विरोध रास नहीं आए, और नाराजगी में उन्होंने यह कदम उठाया। अब सीधे सवाल उठ रहे हैं कि – क्या BRC अपनी कुर्सी बचाने के लिए निर्दोषों को बलि का बकरा बना रहे हैं?
Dabra News : ABVP का घेराव और ताला प्रकरण
Dabra News : बीते दिन जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) विद्यालय पहुंची, तो प्राचार्य मौके से गायब मिले। इतना ही नहीं, स्कूल के अंदर से ताला डाल दिया गया ताकि कार्यकर्ता प्रवेश न कर सकें। आक्रोशित परिषद कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही धरना प्रदर्शन किया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने पहुंचे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी खुद सवालों के घेरे में आ गए, क्योंकि पूरा विवाद उन्हीं के इर्द-गिर्द घूम रहा है।
Dabra News : विद्यार्थी परिषद की मांगें
ABVP ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी—
विवादित विद्यालय को तुरंत बंद किया जाए।
इस मामले में संदिग्ध भूमिका निभाने वाले BRC अधिकारी को तत्काल हटाया जाए।
अन्यथा परिषद उग्र चरणबद्ध आंदोलन करेगी और इसकी जवाबदारी पूरी तरह शासन-प्रशासन की होगी।
पत्रकारों का विरोध
Dabra News : डबरा के पत्रकार भी अब खुलकर विरोध में उतर आए हैं। उनका कहना है कि निर्दोष पत्रकार पर FIR दर्ज करवाना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। पत्रकारों ने साफ कहा कि अगर यह सिलसिला जारी रहा तो वे भी चुप नहीं बैठेंगे।
Dabra News : हिंदू संगठनों का दो टूक ऐलान
धरना स्थल पर मौजूद हिंदू संगठनों ने कहा—
“चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबत सामने क्यों न आ जाए, डबरा की धरती पर धर्मांतरण कभी नहीं होने देंगे।”
Dabra News : सबसे बड़ा सवाल
जब पूरा शहर विरोध में खड़ा है—ABVP आंदोलन कर रही है, पत्रकार नाराज हैं और हिंदू संगठन साफ ऐलान कर चुके हैं—तो फिर प्रशासन क्यों चुप है?
क्या BRC के रसूख के आगे पूरा सिस्टम झुक गया है?
या फिर कहीं न कहीं इस चुप्पी के पीछे कोई बड़ी साज़िश छिपी है?





