MP News : जमीन के लालच में बेटों ने मां को उतारा मौत के घाट : कुल्हाड़ी से 75 वर्षीय मानबाई की नृशंस हत्या, 4 गिरफ्तार, 4 फरार

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो बेटों ने जमीन के बंटवारे के विवाद में अपनी 75 वर्षीय मां मानबाई चिढ़ार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मां पर इतने वार किए गए कि उसका पूरा शरीर छलनी हो गया। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है, जिनमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 4 अभी फरार हैं।

जमीन के बंटवारे से उपजा विवाद

मानबाई के पांच बेटे थे। वह अपने छोटे बेटे बलवंत चिढ़ार के साथ रहती थीं। विवाद की जड़ 15 बीघा जमीन थी, जो छोटे बेटे के नाम थी और वही उसे जोतता भी था। बाकी बेटे इसी जमीन में हिस्सा मांग रहे थे। कई महीनों से चल रहा यह विवाद बीती रात खूनी संघर्ष में बदल गया।

रात में दो बेटे महाराज सिंह और रामप्रसाद, अपने साथियों के साथ घर पहुंचे और मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वार इतने खतरनाक थे कि मौके पर ही मानबाई की मौत हो गई।

Read More : Penalty for burning stubble : पंजाब में किसानों का गुस्सा : मुआवजा कम, जुर्माना ज्यादा — 19 जिलों में 112 जगहों पर पुतले फूंके

गांव में दहशत, चार आरोपी गिरफ्तार

हत्या के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार को पकड़ लिया। बाकी चार की तलाश जारी है। घटना की सूचना पर त्योंदा थाना प्रभारी और एसडीओपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कर छोटे बेटे बलवंत को सौंप दिया गया।

Read More : Rewa Road Accident : विशाल मेगा मार्ट के पास भीषण हादसा, 5 युवक घायल; 2 वेंटिलेटर पर…

इस जघन्य हत्या से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश है। लोग इस बात से हैरान हैं कि कुछ बीघा जमीन के लिए बेटों ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories