Rewa Road Accident : विशाल मेगा मार्ट के पास भीषण हादसा, 5 युवक घायल; 2 वेंटिलेटर पर…

Rewa Road Accident : रीवा, मध्य प्रदेश। रीवा शहर में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशाल मेगा मार्ट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार पाँच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE : Penalty for burning stubble : पंजाब में किसानों का गुस्सा : मुआवजा कम, जुर्माना ज्यादा — 19 जिलों में 112 जगहों पर पुतले फूंके

Rewa Road Accident : होटल से जा रहे थे काम से

जानकारी के अनुसार, घायल हुए ये पाँचों युवक रीवा के ही निवासी हैं। बताया जा रहा है कि वे जनता कॉलेज के पास स्थित अपने होटल से किसी काम के सिलसिले में कहीं जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

इस हादसे में पाँचों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में से दो युवकों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अन्य घायलों का भी उसी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।

READ MORE : Politics News : मैथिली ठाकुर का राजनीति में आगमन लगभग तय — बीजेपी के ब्राह्मण वोट समीकरण को साधने की रणनीति

देर रात हुई इस घटना के बाद, समान थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और कार की गति के संबंध में पड़ताल कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories