Penalty for burning stubble : पंजाब में किसानों का गुस्सा : मुआवजा कम, जुर्माना ज्यादा — 19 जिलों में 112 जगहों पर पुतले फूंके

चंडीगढ़। पराली जलाने पर भारी जुर्माना और बाढ़ राहत में कम मुआवजा मिलने से नाराज पंजाब के किसानों ने सोमवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। किसान मजदूर मोर्चा (भारत) के आह्वान पर 19 जिलों में 112 जगहों पर केंद्र और राज्य सरकार के पुतले फूंके गए। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ ₹70,000 का मुआवजा और खेत मजदूरों को उसका 10% हिस्सा दिया जाए। पशुपालन और मकान क्षति की 100% भरपाई की मांग भी की गई। पंढेर ने आरोप लगाया कि सरकार ने मुआवजे को सिर्फ पांच एकड़ तक सीमित रख दिया है, जिससे हजारों किसान वंचित रह गए हैं।

Read More : Rajasthan : ‘100 रुपये की चुनौती’ बनी मौत की वजह, नागौर मर्डर पर रोहित गोदारा गैंग का कबूलनामा!

किसानों का कहना है कि यह अन्यायपूर्ण है कि पराली जलाने पर ₹30,000 तक जुर्माना लगाया जा रहा है, जबकि बाढ़ से खराब हुई फसल का मुआवजा ₹20,000 प्रति एकड़ से ज्यादा नहीं दिया गया। उन्होंने सरकार से या तो पराली प्रबंधन की ठोस व्यवस्था करने या ₹200 प्रति क्विंटल या ₹6,000 प्रति एकड़ का भुगतान करने की मांग की, ताकि किसान स्वयं उसका निपटारा कर सकें।

खराब मौसम के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, जालंधर समेत सभी जिलों में जमकर नारेबाजी की।
इन प्रदर्शनों का नेतृत्व BKU एकता आज़ाद, BKU क्रांतिकारी, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, BKU दोआबा, और अन्य संगठनों के नेताओं ने किया।

Read More : Chandigarh : छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड के बाद पंजाब में कोल्ड्रिफ सिरप पर बैन — ड्रग टेस्ट में पाया गया जहरीला रसायन

बता दें कि हालिया बाढ़ से पंजाब के 3 लाख लोग प्रभावित हुए और 4 लाख एकड़ भूमि पर फसलें नष्ट हुईं। 59 लोगों की जान भी गई। इस पर केंद्र सरकार ने ₹1600 करोड़ की अंतरिम राहत घोषित की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories