Sunday, August 16, 2026
Home National ips suicide : हरियाणा डीजीपी और रोहतक एसपी की होगी छुट्टी! IPS...

ips suicide : हरियाणा डीजीपी और रोहतक एसपी की होगी छुट्टी! IPS पूरन की पत्नी से हरियाणा CM ने की मुलाकात

0
150
ips suicide
ips suicide

ips suicide : हरियाणा : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में हरियाणा के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी है। उनकी पत्नी, आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार द्वारा डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारनिया पर मानसिक प्रताड़ना, जातिगत भेदभाव और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाने के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

ips suicide : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पहले डीजीपी कपूर से मुलाकात की, और फिर दिवंगत आईपीएस अधिकारी की पत्नी, अमनीत पी. कुमार से उनके आवास पर मिलकर निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया। सूत्रों के अनुसार, डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर को छुट्टी पर भेजने का निर्णय हो गया है और ओपी सिंह को कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा सकता है। इसी तरह, रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया को भी छुट्टी पर भेजा जाएगा। इसके आदेश कभी भी जारी हो सकते हैं।

ips suicide : अमनीत पी. कुमार ने बुधवार को सेक्टर 11 थाना, चंडीगढ़ में डीजीपी कपूर और एसपी बिजारनिया के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि शिकायत दर्ज हो गई है, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने अभी तक कोई एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की है। पुलिस कानूनी राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

ips suicide : परिवार की प्रमुख मांगें

अमनीत पी. कुमार ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में चार प्रमुख मांगें रखी हैं:

1.तत्काल FIR: सुसाइड नोट और शिकायत में नामजद सभी व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज की जाए।
2. निलंबन और गिरफ्तारी: सभी आरोपियों को तुरंत निलंबित और गिरफ्तार किया जाए ताकि जांच प्रभावित न हो।
3. सुरक्षा कवर: परिवार, खासकर उनकी दो बेटियों को स्थायी सुरक्षा कवर प्रदान किया जाए।
4. गरिमा की रक्षा: परिवार की गरिमा और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

ips suicide : शिकायत और सुसाइड नोट के आरोप

ips suicide : पत्नी ने शिकायत में कहा है कि उनके पति एक ईमानदार अधिकारी थे, जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्षों तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और एसपी नरेंद्र बिजारनिया पर षड्यंत्र रचकर झूठे मामले दर्ज करवाने और अपमानित करने का आरोप है।अमनीत पी. कुमार ने यह भी बताया कि वाई. पूरन कुमार को उनके अनुसूचित जाति समुदाय से होने के कारण लगातार भेदभाव का सामना करना पड़ा।

ips suicide : वाई. पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में 15 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लिए हैं, जिनमें मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, डीजीपी शत्रुजीत कपूर, पूर्व मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद, पूर्व एसीएस राजीव अरोड़ा और नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। वाई. पूरन कुमार ने मंगलवार को अपने घर के बेसमेंट में सर्विस गन से गोली मारकर आत्महत्या की थी।

ips suicide : उन्होंने आत्महत्या से एक दिन पहले, 6 अक्टूबर को, वसीयत तैयार की और आत्महत्या नोट भी लिखा, जो उन्होंने अपनी पत्नी को भेजा था। परिवार ने फिलहाल पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पहले आरोपी अधिकारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हो और न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो। शव को अभी सेक्टर 16 अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here