Monday, August 17, 2026
Home National कोलकाता में पीएम मोदी का हमला : “बंगाल का पैसा TMC काडर...

कोलकाता में पीएम मोदी का हमला : “बंगाल का पैसा TMC काडर की जेब में जाता है

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते हुए TMC और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में केंद्र की भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास के लिए लगातार मदद दी, लेकिन राज्य में विकास के पैसों का अधिकतर हिस्सा TMC काडर पर खर्च होता है, जिससे गरीब कल्याण योजनाओं में बंगाल पीछे रह गया।

Read News : राजधानी में 2 दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन कल से, प्रदेशभर के डिजाइनर होंगे शामिल

पीएम मोदी ने कहा, “नेशनल हाईवे और रेलवे के लिए बंगाल का बजट पहले की तुलना में तीन गुना बढ़ाया गया है, लेकिन विकास कार्यों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है। बंगाल में पैसा सही दिशा में नहीं पहुंचता।”

दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि शहर नई रौनक और उत्साह के साथ सज रहा है, और उन्हें कोलकाता मेट्रो और हाईवे से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का अवसर मिला। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल आबादी और आर्थिक दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है, और राज्य का सामर्थ्य बढ़े बिना विकसित भारत की यात्रा अधूरी है।

Read News : ग्राम कठिया नंबर 1 की दो सगी बहनों का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी की लहर

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा के पास बंगाल के विकास का ठोस रोडमैप है, जबकि TMC विकास की दुश्मन है। उन्होंने दमदम क्षेत्र को उदाहरण बताते हुए कहा कि शहरी विकास के लिए स्मार्ट सिटी मिशन से भी TMC ने इंकार कर दिया, जिससे लोगों को असुविधा होती रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here