Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh ग्राम कठिया नंबर 1 की दो सगी बहनों का एमबीबीएस में चयन,...

ग्राम कठिया नंबर 1 की दो सगी बहनों का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी की लहर

खरोरा (रिपोर्टर रोहित वर्मा): ग्राम कठिया नंबर 1 की दो सगी बहनों किरण वर्मा और निधि वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और मेधाशक्ति से गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। किरण वर्मा का चयन जीएमसी महासमुंद तथा निधि वर्मा का चयन जेएनएम रायपुर में एमबीबीएस के लिए हुआ है।

बचपन से ही मेधावी रही दोनों बहनों ने निरंतर परिश्रम और समर्पण से यह सफलता अर्जित की। उनके पिता योगेंद्र वर्मा शिक्षक हैं, जिन्होंने बेटियों की शिक्षा में हर कदम पर मार्गदर्शन किया, और माता रोहिणी वर्मा, जो गृहिणी हैं, ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गौरवान्वित है। इस अवसर पर उनके दादा भगवती प्रसाद वर्मा, ग्राम के गणमान्य नागरिक तिलक बघेल एवं डॉ. हरीश कुमार वर्मा सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और दोनों बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभकामनाएं देने वालों में उनके चाचा रामावतार वर्मा, शिक्षक डोमार सिंह वर्मा, परदेशी बघेल, ईशलेश्वर वर्मा, तुलसी राम वर्मा, ललित वर्मा, रिसब्या वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, प्रेमलाल साहू, अशोक वर्मा, प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा और संकटमोचन परिवार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस सफलता के बाद पूरे ग्राम कठिया नंबर 1 में उत्सव का माहौल है और ग्रामीण गर्व से कह रहे हैं कि उनकी बेटियां अब डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here