Ramdas Athawale :बस्तर में अवैध जंगल कटाई पर बोले केंद्रीय मंत्री आठवले – “कटाई करेगा तो पिटाई तय है”

Sanjay Sahu
Ramdas Athawale

Ramdas Athawale : रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बस्तर क्षेत्र में जंगलों की कटाई को लेकर तीखा बयान दिया है। अपने चिर-परिचित तुकबंदी वाले अंदाज में उन्होंने कहा, अगर जंगल में कोई कर रहा कटाई है, तो करनी पड़ेगी पिटाई..। उन्होंने अवैध कटाई को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा करेंगे।

Ramdas Athawale : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले रायपुर में संत कबीर सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। अपने प्रवास के दौरान वे राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में मंत्रालय की योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंगे।

Ramdas Athawale : प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की वकालत

Ramdas Athawale : मीडिया से चर्चा करते हुए आठवले ने प्राइवेट सेक्टर में भी सरकारी क्षेत्र की तर्ज पर आरक्षण लागू किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब सरकारी संस्थाएं भी धीरे-धीरे निजीकरण की दिशा में बढ़ रही हैं, ऐसे में प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की व्यवस्था होना जरूरी है।

Ramdas Athawale : राहुल गांधी पर तंज

Ramdas Athawale : राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए रामदास आठवले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कभी प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिलेगा। वह जितना भी प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करें, उसका कोई असर नहीं होता। पीएम मोदी की बॉडी बहुत मजबूत है। आठवले के इन बयानों से सियासी हलकों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *