Sunday, May 24, 2026
43.1 C
Raipur

Jabalpur News : खटवानी मोटर्स पर अपहरण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, लापता मैनेजर और 27 लाख रुपए का रहस्य

Jabalpur News : देबजीत देब /जबलपुर :जबलपुर के मशहूर ऑटो डीलर खटवानी मोटर्स पर अपहरण और धोखाधड़ी के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। कंपनी की सिहोरा ब्रांच के मैनेजर अमित बैरागी बीते 29 जून 2025 से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। अमित के परिजनों ने सीधे तौर पर शोरूम के मालिक पर अपहरण करवाने का संगीन आरोप लगाया है। यह पूरा मामला MG Hector सहित अन्य गाड़ियों के बड़े पैमाने पर फर्जी RTO रजिस्ट्रेशन और कंपनी के भीतर के गंभीर घोटालों से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे ऑटोमोबाइल सेक्टर में भूचाल आ सकता है।

Jabalpur News : लापता मैनेजर अमित बैरागी 29 जून को कंपनी का करीब ₹27 लाख रुपये का कलेक्शन और एक कार लेकर सिहोरा से जबलपुर की ओर आ रहे थे,तभी यह वारदात हुई। परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी अपनी शिकायत में बताया है कि जबलपुर से कुछ दूरी पर,अमित की गाड़ी को कुछ लोगों ने जबरन रोका। आरोप है कि 6-7 गुंडों ने मिलकर दिनदहाड़े अमित का अपहरण कर लिया और कलेक्शन का सारा कैश भी लूट लिया। इस घटना के बाद से अमित बैरागी और उनकी गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

Jabalpur News : जिससे परिवार गहरे सदमे में है। अमित के जीजा ने पुलिस को बताया है कि खटवानी मोटर्स कंपनी के भीतर बड़े-बड़े घोटाले चल रहे थे,जिनकी पूरी जानकारी अमित बैरागी को थी..अमित इन घोटालों का पर्दाफाश करने की कोशिश कर रहे थे,जिसके चलते उन्हें कई बार सीधी जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनके जीजा ने स्पष्ट बताया कि अमित को यह चेतावनी दी गई थी कि अगर उसने मुंह खोला या किसी को भी इन घोटालों के बारे में बताया,तो उसे जान से मार दिया जाएगा। परिजनों ने तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अपहरण और एक बड़ी साजिश के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Jabalpur News : पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच टीमें गठित कर दी हैं। हालांकि,अभी तक न तो अमित के फोन की कोई लोकेशन मिल पाई है और न ही उनकी गाड़ी का कोई लोकेशन मिल पाया है…इस घटना ने जबलपुर के ऑटोमोबाइल डीलरशिप के कारोबार में एक बड़ा भूचाल ला दिया है…..

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Latest YouTube Shorts

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories