Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh रीवा : PK स्कूल में छात्रा से छेड़खानी, छात्रा का लगातार किया...

रीवा : PK स्कूल में छात्रा से छेड़खानी, छात्रा का लगातार किया जा रहा था पीछा, आरोपी गिरफ्तार

रीवा:  शहर के PK स्कूल में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। घटना उस समय प्रकाश में आई जब छात्रा ने शोर मचाया। आरोपी उस समय बाइक छोड़कर फरार हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद स्कूल के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

 परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर उठाए सवाल

सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि स्कूल प्राचार्य ने “विद्यालय की गरिमा” का हवाला देते हुए मामले को दबाने की कोशिश की और शिकायत करने पर छात्रा और परिवार को बदनाम करने की बात कही।

 तीन महीने से हो रहा था पीछा

छात्रा के अनुसार, आरोपी पिछले तीन महीनों से उसका पीछा कर रहा था। यह लगातार उत्पीड़न और डराने-धमकाने की प्रवृत्ति रही है।

स्कूल में पहले भी हुई घटना

गौरतलब है कि तीन महीने पहले भी इसी स्कूल में छेड़खानी का मामला सामने आया था, जिसे कथित तौर पर दबा दिया गया। अब सवाल यह उठता है कि क्या स्कूल प्रबंधन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा था

Read More : भोपाल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, इलाके में मचा हड़कंप, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और छात्रा की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here