Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, इलाके में मचा हड़कंप, CCTV फुटेज...

भोपाल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, इलाके में मचा हड़कंप, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

भोपाल:  राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय युवक अभय चौहान का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। यह वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी युवक को जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए।

दोस्त के साथ खड़ा था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभय चौहान अपने साथी विकी प्रजापति के साथ एमपी नगर स्थित चाय सुट्टा जोन-2 के पास मौजूद था। इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें सवार बदमाशों ने दोनों युवकों के साथ जबरदस्ती की और उन्हें कार में बैठा लिया।

कार में अगवा कर ले गए बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने किसी भी तरह का डर या झिझक नहीं दिखाई। युवक और उसके साथी को जबरन कार में डालकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Read More : प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा बदलाव, अब 3 किश्तों में बनेगा पक्का घर

चार आरोपियों के नाम आए सामने

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस अपहरण की वारदात को अमित सोनी, रोहित अहिरवार उर्फ मुन्ना, बारिस और लक्की नाम के बदमाशों ने अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग

एमपी नगर थाना पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि वीडियो फुटेज से आरोपियों की कार और उनके भागने के रास्ते की जानकारी मिल सकती है, जिससे जल्द गिरफ्तारी संभव है।

पुलिस का दावा – जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या पुराना विवाद भी कारण हो सकता है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here