Indore Intercaste Marriage Conflict : इंदौर में ‘ऑनऑर किलिंग’ का डर: मंत्री का PSO बनकर पिता दे रहा बेटे-बहू को जान से मारने की धमकी

0
82

Indore Intercaste Marriage Conflict : इंदौर: शहर में एक बार फिर अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद परिवार के विरोध और दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। ओबीसी वर्ग के युवक दीपक वर्मा ने एससी वर्ग की मोनिका आर्य से विवाह किया है, जिसे लेकर युवक का अपना ही परिवार उनके खून का प्यासा हो गया है। पीड़ित दीपक ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी और अपनी पत्नी की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।

पुलिस को गुमराह करने का आरोप: पीड़ित दीपक का आरोप है कि उसके पिता इस शादी से इतने नाराज हैं कि उन्होंने न केवल लड़की के परिवार के साथ मारपीट की, बल्कि पुलिस पर दबाव बनाने के लिए एक मंत्री का पीएसओ (PSO) बनकर झूठा रौब दिखाया। दीपक के अनुसार, उसके पिता ने चंदन नगर थाने में उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश के तहत झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है।

20 लाख में केस सेटल करने की धमकी: जनसुनवाई में दीपक ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसके पिता प्रभावशाली लोगों के नाम लेकर पुलिस को प्रभावित कर रहे हैं। आरोप है कि पिता ने उसे धमकी दी है कि वे 20 लाख रुपए खर्च कर मामले को अपने पक्ष में करवा लेंगे। इस मामले में एसीपी शिवेंदु जोशी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने नवदंपत्ति को निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here