Nanoon Multi Stone Pelting : इंदौर में बदमाशों का ‘आतंक’: नैनोद मल्टी के घर पर देर रात जमकर पथराव; सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

0
70

Nanoon Multi Stone Pelting : इंदौर: शहर के गांधी नगर इलाके में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे रहवासी इलाकों में बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नैनोद मल्टी का है, जहां देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जमकर पथराव किया। पत्थरबाजी की इस घटना से पूरी मल्टी में दहशत फैल गई। हालांकि, बदमाशों की यह पूरी हरकत वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

फुटेज में दिखे बेखौफ चेहरे: वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि कुछ युवक मल्टी के पास पहुंचते हैं और अचानक एक घर पर पत्थर बरसाना शुरू कर देते हैं। पथराव इतना जोरदार था कि खिड़कियों और दरवाजों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रही। वारदात के बाद आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सुबह होते ही रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की जांच तेज: मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधी नगर पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। फुटेज को क्लियर कर आरोपियों के हुलिए का मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर शहर की बाहरी कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here