Indore Crime Branch : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई : इंदौर में ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार…

0
81
Indore Crime Branch
Indore Crime Branch

Indore Crime Branch : इंदौर। शहर में बढ़ते मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी सब्जी मंडी और राष्ट्र कुटीर के पास एक युवक ब्राउन शुगर की सप्लाई कर सकता है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Indore Crime Branch : पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.60 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1,30,000 रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान छुपाई, लेकिन बाद में पता चला कि वह अलीनगर थाना क्षेत्र का निवासी है।

READ MORE : Indore Traffic Police Action : ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई: बिना फिटनेस दौड़ रही कॉलेज बस समेत 150 से अधिक बसों पर चालानी कार्रवाई…

क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। टीम अब उसके नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शहर में मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

READ MORE : Gwalior News : 21 दिन से गायब युवक की लाश बावड़ी में मिली….

यह कार्रवाई पिछले कुछ समय में पकड़े गए कई तस्करों और सप्लायरों की श्रृंखला का हिस्सा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here