CG NEWS: एनएमडीसी बचेली की बड़ी सौगात, जिला अस्पताल को 08 एम्बुलेंसें प्रदान

Parivesh

CG NEWS: एनएमडीसी बचेली ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत बीजापुर जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 08 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस प्रदान की हैं। यह पहल लगभग 1.17 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई, जिसका उद्देश्य जिले के दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाना है। ये एम्बुलेंसें बीजापुर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों को दी गई हैं, जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार, भैरमगढ़, गंगालूर, आवापल्ली, भोपालपट्टनम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेरपाल, मद्देड़ और 30 बिस्तर अस्पताल नैमेड शामिल हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सीमित है, ऐसे में ये एम्बुलेंस जीवन रक्षक साबित होंगी।

CG NEWS: एम्बुलेंसों को रवाना करने का कार्यक्रम बीजापुर के जिला कलेक्टर संबित मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एनएमडीसी बचेली के महाप्रबंधक (कार्मिक)  महेश नायर, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) जोसी थॉमस, उप महाप्रबंधक (कार्मिक)  सौरभ कुमार तथा अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। एनएमडीसी ने हमेशा से बस्तर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों के माध्यम से संस्था अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। इन एम्बुलेंसों की मदद से बीजापुर जिले के लोगों को न केवल त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, बल्कि स्वास्थ्य प्रणाली में विश्वास भी बढ़ेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *