HomeChhattisgarhBangladesh Citizen Arrest: 26 साल से रायपुर में रह रहा बांग्लादेशी नागरिक...

Bangladesh Citizen Arrest: 26 साल से रायपुर में रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार: मैकेनिक बनकर कर रहा था काम, 5 साल की उम्र में आया था भारत

Date:

Related stories

Bangladesh Citizen Arrest: रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच टिकरापारा थाना पुलिस ने संजय नगर इलाके से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी मैकेनिक का काम करता था। पुलिस ने उसके पास से दस्तावेज और पासपोर्ट जब्त किए हैं। आरोपी से पूछताछ के साथ उसके परिजनों की भी तलाश की जा रही है।

Bangladesh Citizen Arrest: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख रेहान (31) के रूप में हुई है। वह संजय नगर में किराए के मकान में रह रहा था और टिकरापारा क्षेत्र में मैकेनिक की दुकान चलाता था।

Bangladesh Citizen Arrest: 5 साल की उम्र में माता-पिता के साथ आया था रायपुर

Bangladesh Citizen Arrest: पुलिस का दावा है कि रेहान साल 2000 में महज 5 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। इसके बाद उसने यहीं पढ़ाई की और करीब 26 साल तक रायपुर में रहा। पुलिस के मुताबिक, उसके और उसके माता-पिता के नाम पर आधार कार्ड, राशन कार्ड समेत अन्य भारतीय दस्तावेज भी तैयार किए गए थे। आरोपी का भारतीय पासपोर्ट भी बना हुआ था। पुलिस के अनुसार, रेहान वीजा के जरिए समय-समय पर बांग्लादेश स्थित अपने पैतृक गांव पार्वतीपुर आता-जाता था।

Bangladesh Citizen Arrest: पिछले साल अभियान के दौरान बांग्लादेश चला गया था

Bangladesh Citizen Arrest: पुलिस के मुताबिक, पिछले साल अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की जांच के दौरान रेहान अपने माता-पिता के साथ रायपुर से कोलकाता और फिर सड़क मार्ग से बांग्लादेश चला गया था। वहां कुछ महीने रहने के बाद वह दोबारा भारत आया और अलग-अलग जगहों पर रहने लगा। पुलिस को उसके दोबारा रायपुर पहुंचने की सूचना मिली। इसके बाद सोमवार को संजय नगर स्थित उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके दस्तावेज और पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं।

परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

टिकरापारा पुलिस अब रेहान के माता-पिता और अन्य परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस उसके भारत में रहने, दस्तावेज तैयार होने और बांग्लादेश से आने-जाने से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

पिछले महीने भी संजय नगर से पकड़ा गया था बांग्लादेशी

संजय नगर इलाके में पिछले महीने भी पुलिस ने जमाल करीम (42) नाम के एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, जमाल वर्ष 2013 में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। इससे पहले वह पश्चिम बंगाल में रहता था। रायपुर आने के बाद उसने कबाड़ का कारोबार शुरू कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, जमाल के पास आधार कार्ड समेत अन्य भारतीय दस्तावेज मिले थे। उसके पिता ने उसके दस्तावेज तैयार करवाए थे। उसके पास रायपुर का आधार कार्ड और निवास प्रमाण-पत्र भी मिला था।

बांग्लादेश में पहली पत्नी, ओडिशा में की दूसरी शादी

पुलिस के मुताबिक, जमाल पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी बांग्लादेश में रहती है। बाद में उसने ओडिशा में दूसरी शादी की, जिससे उसके बच्चे भी हैं। अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान शुरू होने के बाद वह ओडिशा चला गया था। कुछ समय वहां रहने के बाद रायपुर लौटने पर पुलिस ने उसे संजय नगर से गिरफ्तार किया।

डिटेंशन सेंटर में रखे गए दोनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक, रेहान और जमाल दोनों को रायपुर केंद्रीय जेल स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। दोनों की जानकारी गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को भेजी गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी कार्रवाई जारी

Bangladesh Citizen Arrest: अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। दुर्ग, बीजापुर, सरगुजा और राजनांदगांव संभाग में भी संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पिछले साल एटीएस ने भी बांग्लादेशी नागरिकों मो. इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन को गिरफ्तार किया था। वहीं, बीजापुर पुलिस ने एक मामले में लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके दस्तावेजों की जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here