Friday, June 19, 2026
29.5 C
Raipur

CG NEWS: “फरारी में सट्टे का साम्राज्य” : रायगढ़ में IPL पर ऑनलाइन बेटिंग चला रहा कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

गौरी शंकर गुप्ता / रायगढ़: — जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत छाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फरारी के दौरान गांव में छिपकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का नेटवर्क चला रहा था। आरोपी पहले से दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है।

CG NEWS: पुलिस के मुताबिक, बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु लंबे समय से फरार था और ओडिशा, रायपुर तथा रायगढ़ के बीच छिपते-छिपाते आना-जाना कर रहा था। इसी दौरान वह ऑनलाइन IPL मैचों पर बॉल-टू-बॉल सट्टा संचालित कर रहा था।

CG NEWS:छाल पुलिस को सूचना मिली कि कुरकुट नदी पुल के पास आरोपी IPL मैच के दौरान सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके मोबाइल की जांच में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, सट्टे के हिसाब-किताब और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले।

READ MORE: IPL 2026 in Raipur : रायपुर में RCB vs MI मैच: 2500 की टिकट मिनटों में सोल्ड आउट, 10वीं-12वीं टॉपर्स को फ्री एंट्री

CG NEWS: जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रूपधर पटेल नामक युवक ने ₹1500 ऑनलाइन ट्रांसफर कर सट्टा खेला था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने सट्टा खेलने की बात स्वीकार की। उसके मोबाइल में फोन-पे और व्हाट्सएप चैट के जरिए लेन-देन के प्रमाण मिले।

CG NEWS: पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, नगद राशि और सट्टे से जुड़ी सामग्री जब्त की है। कुल जब्ती ₹82,000 से अधिक बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

CG NEWS: इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान ने किया। पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

एसएसपी का सख्त संदेश:
CG NEWS: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग जैसे अवैध कारोबार को किसी भी हालत में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि ऐसे गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: Raipur Crime : रायपुर शहर में नाकेबंदी, चाकूबाज धराए, ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्रवाई,

 गिरफ्तार आरोपी:

  • चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु (28 वर्ष)
  • रूपधर पटेल (22 वर्ष)

CG NEWS: इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Latest YouTube Shorts

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG VSK App: CG VSK ऐप पर हाजिरी न लगाने वाले शिक्षकों को नोटिस, लापरवाही पर रुकेगा वेतन!

CG VSK App: बेमेतरा/रायपुर: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...

Related Articles

Popular Categories