Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Durg News : हर-हर महादेव बोलते ही शिवनाथ में कूद गया युवक…वीडियो...

Durg News : हर-हर महादेव बोलते ही शिवनाथ में कूद गया युवक…वीडियो वायरल

Durg News
Durg News

Durg News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महमरा एनीकट पर एक नशे में युवक ने शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर आत्मघात का प्रयास किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय मछुआरों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और समय की कमी के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Durg News : जानकारी के अनुसार, शंकर नगर बुद्ध बिहार गली निवासी 32 वर्षीय आकाश ताम्रकार एनीकट पर खड़ा होकर “हर हर महादेव” का नारा लगा रहा था। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने नदी में छलांग लगा दी। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के आरक्षक मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर उसे बचाने की कोशिश की। बाद में स्थानीय मछुआरों ने भी मदद की और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को मर्ग कर जांच शुरू कर दी है। आकाश ताम्रकार ने आत्महत्या क्यों की, यह कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here