CG NEWS : अचानकमार टाइगर रिजर्व में सचिन तेंदुलकर का परिवार, बैगा बच्चों के स्वास्थ्य-शिक्षा का लिया जायजा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : साजिद खान /लोरमी /मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व स्थित बम्हनी गांव में देश के मशहूर क्रिकेटर Sachin Tendulkar का परिवार एक दिवसीय दौरे पर पहुंचा। इस दौरान उनकी पत्नी Anjali Tendulkar और बेटी Sara Tendulkar ने गांव में चल रही स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया।

CG NEWS : तेंदुलकर परिवार ने बम्हनी गांव के जनस्वास्थ्य उपकेंद्र और फुलवारी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां बैगा आदिवासी बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्तर पर संचालित योजनाओं और सेवाओं पर भी चर्चा की।

 

CG NEWS : ग्राम सरपंच राजकुमार ध्रुवे और ग्रामीण मनीराम ने बताया कि गनियारी जनस्वास्थ्य समिति द्वारा वनांचल के कई गांवों में नि:शुल्क स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं दी जा रही हैं। समिति के कार्यों को देखने के लिए तेंदुलकर परिवार चिकित्सकों की टीम के साथ गांव पहुंचा था।

CG NEWS : गांव में तेंदुलकर परिवार के पहुंचने पर बैगा आदिवासी परिवारों ने भावुक होकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया और अपने बीच उन्हें पाकर खुशी जताई।

 

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *