Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh CG News : राजनांदगांव में कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी नागरिकों...

CG News : राजनांदगांव में कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएँ

हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना।

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाए और नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को आवेदन के अनुसार पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्राथमिकता देने के भी आदेश दिए।

Read News : CG News : राजनांदगांव में स्मॉल फाइनेंस और माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं की बैठक संपन्न

जनदर्शन में वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आबादी पट्टा, नामांतरण, अतिक्रमण हटाने, ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड सुधार, आधार कार्ड अपडेटेशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News
Previous articleCG News : राजनांदगांव में स्मॉल फाइनेंस और माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं की बैठक संपन्न
Next articleCG News : राजनांदगांव प्रवास पर डॉ. रमन सिंह, सखी वनस्टॉप सेंटर का भी करेंगे भूमिपूजन
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here