Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh KATNI NEWS : कटनी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, चार डंपर...

KATNI NEWS : कटनी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, चार डंपर और एक पोकलेन मशीन जब्त

KATNI NEWS
KATNI NEWS

KATNI NEWS : कटनी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ तीन विभागों की संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान बहोरीबंद पुलिस, एसडीएम और खनिज विभाग की टीम ने बहोरीबंद तहसील के ग्राम पड़ेहरी में संचालित एक खदान पर छापेमारी कर चार डंपर और एक पोकलेन मशीन जब्त की।

KATNI NEWS : जांच में सामने आया कि खदान में लेटराइट और बॉक्साइट का अवैध रूप से खनन और परिवहन किया जा रहा था। यह खदान राजेंद्र गुप्ता के नाम पर दर्ज थी, जिनका 6 सितंबर 2024 को निधन हो चुका है। इसके बावजूद खनन गतिविधियां जारी थीं।

KATNI NEWS : जानकारी के अनुसार खदान संचालन के लिए मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल से प्राप्त अनुमति 30 दिसंबर 2024 को समाप्त हो चुकी थी। अनुमति समाप्त होने के बाद भी नियमों की अनदेखी कर खनन कार्य किया जा रहा था।

KATNI NEWS : प्रशासन ने जब्त किए गए वाहनों और मशीनों को बहोरीबंद थाना परिसर में खड़ा कराया है। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here