Mandsaur Accident: मंदसौर के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Sanjay Sahu
Mandsaur Accident

Mandsaur Accident: मंदसौर। राजस्थान के ब्यावर जिले में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मंदसौर के श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामदेवरा, खाटूश्यामजी और पुष्कर दर्शन के बाद श्रद्धालु देवमाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मसूदा थाना क्षेत्र में खरवा-मसूदा के बीच तेज रफ्तार बस ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में मंदसौर निवासी दो श्रद्धालुओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Mandsaur Accident: जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में मंदसौर के 4-5 परिवारों के करीब 31 श्रद्धालु सवार थे। सभी धार्मिक यात्रा पर निकले थे और दर्शन के बाद देवमाली जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मसूदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *