Singrauli News: सिंगरौली एयरपोर्ट को कमर्शियल दर्जा दिलाने की मांग, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

Singrauli News: नई दिल्ली। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर सिंगरौली हवाई अड्डे को वाणिज्यिक (कमर्शियल) हवाई अड्डे का दर्जा प्रदान करने की मांग की।

सांसद डॉ. मिश्रा ने बताया कि सिंगरौली क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां एनसीएल, पावर प्लांट सहित कई बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, लेकिन हवाई सेवाओं के अभाव में उद्योग, व्यापार और आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि सिंगरौली एयरपोर्ट को कमर्शियल दर्जा मिल जाता है, तो क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने मंत्री से सिंगरौली से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, भोपाल एवं इंदौर जैसे प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ानें प्रारंभ कराने का भी अनुरोध किया। सांसद ने कहा कि हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से उद्योगों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने विश्वास जताया कि सिंगरौली एयरपोर्ट को वाणिज्यिक दर्जा मिलने से न केवल सिंगरौली बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Ganja Seizure Case: 833 किलो गांजा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी आरोपी बरी

Ganja Seizure Case: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 833.271 किलोग्राम गांजा...

Related Articles

Popular Categories