fake chief secretary call : मुख्य सचिव बनकर कलेक्टर को लगाया कॉल, सिंगरौली में फर्जी कॉल गैंग का पर्दाफाश

VIKASH KHALKHO

fake chief secretary call : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। यहां जिले के कलेक्टर और IAS अधिकारी गौरव बैनल को एक शख्स ने खुद को राज्य का मुख्य सचिव बताकर फोन किया और डीएमएफ (District Mineral Foundation) फंड से जुड़े कार्य कराने का दबाव बनाया।

कलेक्टर को कॉल पर शक हुआ और उन्होंने बेहद चालाकी से जाल बिछाया। आरोपियों को सिंगरौली बुलाया गया, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Read More : Singrauli News : राखड़ परिवहन से उड़ रही ज़हरीली धूल, बधौरा मुख्य मार्ग बना “यमराज रोड”…

fake chief secretary call : IAS गौरव बैनल की सतर्कता से सुलझा मामला

CSP पी.एस. परस्ते के मुताबिक, 25 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सिंगरौली कलेक्टर के सरकारी नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया था। कॉल करने वाले ने खुद को “मुख्य सचिव” बताते हुए डीएमएफ फंड से संबंधित फाइलों पर कार्रवाई करने को कहा।

कलेक्टर बैनल ने फोन कॉल की भाषा और लहजे पर संदेह जताया। जांच के बहाने आरोपी से मिलने का प्रस्ताव रखा और जब वह सिंगरौली पहुंचा तो पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया।

Read More : Singrauli News : 68 लाख की कीमत के 288 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को किए गए सुपुर्द

fake chief secretary call : भोपाल के बाप-बेटे और एक स्थानीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है —

  1. सचिन मिश्रा (भोपाल)
  2. वी.पी. मिश्रा (सचिन का पिता)
  3. सचिंद्र तिवारी (सिंगरौली निवासी)

तीनों के खिलाफ थाना बैढ़न में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Read More : Singrauli News : 68 लाख की कीमत के 288 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को किए गए सुपुर्द

प्रशासनिक अफसरों को भी बना रहे निशाना

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पहले भी कई बार फर्जी पहचान बनाकर सरकारी अफसरों से संपर्क कर चुका है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लोगों से काम निकलवाने के नाम पर सरकारी स्तर पर प्रभावशाली पहचान दिखाने की कोशिश करते थे।

fake chief secretary call : IAS बैनल की सतर्कता बनी मिसाल

कलेक्टर गौरव बैनल की त्वरित सूझबूझ से न केवल एक बड़ा साइबर-फ्रॉड पकड़ा गया, बल्कि यह भी साफ हो गया कि ठग अब उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाने में भी पीछे नहीं हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *