Shajapur News : घने कोहरे में दर्दनाक हादसा: कार–बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

Sanjay Sahu
Shajapur News:

Shajapur News : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु : घने कोहरे की वजह से शाजापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अकोदिया–शुजालपुर स्टेट हाईवे-41 पर फुलेन जोड़ के पास बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Shajapur News : सूचना मिलते ही अकोदिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह घना कोहरा और कम दृश्यता बताई जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *