Friday, August 21, 2026
Home Crime Crime News : क्राइम ब्रांच–बरगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.686 किलो गांजा...

Crime News : क्राइम ब्रांच–बरगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.686 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, 1.40 लाख का मादक पदार्थ जब्त

Bemetara CMHO:
Bemetara CMHO:

Crime News : बरगी : पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थाे/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की टीम द्वारा 6 किलो 686 ग्राम गांजा के साथ 4 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।

Crime News : थाना प्रभारी बरगी श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 2-2-26 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नंदन बस में 3-4 व्यक्ति चाकू लिये सिवनी तरफ से जबलपुर की ओर आने वाले हैं तीनों की उम्र लगभग 20-25 वर्ष है उनमें से एक लड़का लाल रंग की जैकेट, दूसरे ने सफेद टी शर्ट जिसमें काले रंग की धारियां हैं ।

 

Crime News : नंदन बस सिवनी तरफ से जबलपुर तरफ आ रही है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की संयुक्त टीम द्वारा बरगी वायपास नंदकेश्वर ढाबा बरगी एन एच 34 रोड पर दबिश दी गई कुछ समय बाद सिवनी की ओर से आ रही नंदन बस क्रमांक एमपी 22 जेड एफ 6661 को रोककर बस कंडक्टर एवं ड्रायवर की निशादेही पर बस चौक करते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के युवकों को बस से उतारकर नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः शिवम केशरवानी पिता कमलेश केशरवानी उम्र 32 वर्ष निवासी सिमरन टेक्सटाईल दुकान के सामने शंकर घी भंडार के पास लार्डगंज, एवं गोलू उर्फ अन्नू धुसिया पिता अजय धुसिया उम्र 20 वर्ष निवासी भूरी बाई का बगीचा थाना गोराबजार, तथा रूपेश कुमार पिता कुंवरलाल रैकवार पिता उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया चौबे पनागर, वेदांश अवस्थी उर्फ बटुक पिता दिनेश अवस्थी उम्र 19 वर्ष निवासी सिंघई कालोनी निवाड़गंज दीक्षितपुरा कोतवाली बताये, तलाशी लेने पर संदेही शिवम केशरवानी के पिट्ठू बैग जिसमें अंग्रेजी में अमेरिकन टूरिस्ट लिखा है खोलकर देखने पर 2 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही गोलू उर्फ अन्नू धुसिया के पास मिले।

Crime News : काले रंग केे पिट्ठू बैग जिसमें अंग्रेजी में पोमा लिखा है खोलकर देखने पर 2 पेकेट मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही रूपेश कुमार रैकवार के कब्जे में रखे हाथ थैला में 2 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही वेदांश उर्फ बटुक अवस्थी के पास रखे पीले रंग के कंबल में 1 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, चारों संदेहियों के कब्जे से मिले 7 पेकेट कें अवैध मादक पदार्थ गांजा को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर कुल 6किलो 686 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 40हजार रूपये होना पाया गया। उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर संदेहियों को जबलपुर के प्रांजुल सोनकर द्वारा पैसे देकर उड़ीसा में मोबाइल नम्बर धारक से गांजा खरीदकर लाना बताये, आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 686 ग्राम अवैध मादक गांजा जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।

Crime News : उल्लेखनीय भूमिका – आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षक उमाशंकर डेहरिया, बिपुल, सुधीर एवं थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक राजेश मिश्रा, विनय सिंह, अजीत सिंह, प्रदीप टेकाम, इंद्रजीत यादव तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, आरक्षक पवन डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here