Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh rewa news: रीवा में नौकरी के नाम पर ठगी: खुद को भाजपा...

rewa news: रीवा में नौकरी के नाम पर ठगी: खुद को भाजपा नेता बताने वाले पर लाखों हड़पने का आरोप

rewa news
rewa news

rewa news: रीवा : रीवा में एक बार फिर अपने को भाजपा नेता बताने वाले रामसखा वर्मा पर नौकरी का झांसा देकर लाखों रूपये की ठगी करने का आरोप लगा है। कथित भाजपा नेता ने जिला पंचायत में सचिव के पद पर नौकरी का झांसा देते हुए दो लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से की है। इसके पहले भी कथित भाजपा नेता ने एक लड़की को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए थे।

rewa news: अपने आपको कथित भाजपा नेता बताने वाले रामसखा वर्मा ने नौकरी का झांसा देकर कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। कठित भाजपा नेता पहले लोगों को अपने झांसे में लेता है फिर अधिकारियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संबंध बताते हुए उन्हें सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार बनाकर लाखों ठग लेता है। ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है, जहां इस कठित भाजपा नेता ने दो लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठग लिया।

rewa news: सतना जिले के रामपुर बघेलान के छिबौरा गांव के रहने वाले सोनू साकेत को पंचायत सचिव के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रूपये ठग लिया है। इसके साथ ही पंचायत सचिव के नाम पर नौकरी दिलाने के नाम पर गुढ़ के दुआरी के रहने वाले अरुण कुमार साकेत के भी 5 लाख रूपये ठग लिए। दोनों पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से की है, और मामले में कार्यवाही की मांग की है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here