Singrauli Sand Transport Case: कार को टक्कर मारने वाला अवैध रेत लोड हाइवा जब्त, कांग्रेस नेता से कनेक्शन की चर्चा; चालक फरार, जांच तेज

Singrauli Sand Transport Case: सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। नवानगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रेत लोड कर जा रहे एक हाइवा ने सड़क पर चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Singrauli Sand Transport Case:जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार पांडेय अपनी कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट का एक रेत लोड हाइवा तेज गति से वहां से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि हाइवा चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।

READ MORE: Gwalior Hit and Run Case: ग्वालियर में दर्दनाक हिट एंड रन तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी जोरदार टक्कर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Singrauli Sand Transport Case:हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर नवानगर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर थाने पहुंचाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

खनिज विभाग ने भी दर्ज किया मामला

Singrauli Sand Transport Case:मामले की जानकारी मिलने के बाद खनिज विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पाया कि हाइवा में रेत का परिवहन किया जा रहा था। वाहन के दस्तावेजों और परिवहन संबंधी वैध अनुमति की जांच की जा रही है। अवैध रेत परिवहन की आशंका को देखते हुए खनिज विभाग ने भी अलग से प्रकरण दर्ज किया है।

Singrauli Sand Transport Case:अधिकारियों का कहना है कि रेत कहां से लोड की गई थी और इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस नेता से जुड़े होने की चर्चा

Singrauli Sand Transport Case:स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जब्त किया गया हाइवा जिले के एक कांग्रेस नेता से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस और खनिज विभाग वाहन को जब्त कर नवानगर थाने लेकर पहुंचे, तब संबंधित नेता को थाने के आसपास देखा गया, जिसके बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

लंबे समय से जारी है अवैध रेत का कारोबार

Singrauli Sand Transport Case:क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हिर्रवाह, सासन और आसपास के इलाकों में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का कारोबार संचालित हो रहा है। कई बार शिकायतें और कार्रवाई होने के बावजूद यह गतिविधियां पूरी तरह बंद नहीं हो सकी हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अवैध रेत परिवहन में शामिल वाहन अक्सर बिना नंबर प्लेट और नियमों की अनदेखी करते हुए सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

READ MORE: Crime News Indore: इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली करतूत: सौतेले पिता ने 12 वर्षीय मासूम से की छेड़छाड़

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

Singrauli Sand Transport Case:पुलिस का कहना है कि दुर्घटना और अवैध रेत परिवहन दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। वाहन स्वामी, चालक और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर जिले में अवैध रेत कारोबार, परिवहन व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस और खनिज विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories