Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior : सिंधिया राजपरिवार की 300 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन: शमी...

Gwalior : सिंधिया राजपरिवार की 300 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन: शमी पूजन में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने लूटी पत्तियां

ग्वालियर। विजयदशमी के पावन पर्व पर ग्वालियर में सिंधिया राजघराने की तीन शताब्दी पुरानी परंपरा को निभाते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पारंपरिक शमी पूजन किया। ग्वालियर के मांढरे की माता मंदिर परिसर में आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

राजशाही वेशभूषा में पहुंचे सिंधिया, अपने पूर्वजों की परंपरा का पालन करते हुए मांढरे की माता के दर्शन करने के बाद शमी वृक्ष का पूजन किया। परंपरा के अनुसार, पूजन के पश्चात उन्होंने म्यान से तलवार निकालकर शमी वृक्ष को स्पर्श किया, जिसे विजय का प्रतीक माना जाता है।

जैसे ही पूजन की प्रक्रिया पूरी हुई, वहां मौजूद हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु शमी के पत्तों को लूटने के लिए टूट पड़े। मान्यता है कि शमी की पत्तियाँ “स्वर्ण” का प्रतीक होती हैं, और इन्हें घर लाने से सुख, समृद्धि और विजय प्राप्त होती है।

सिंधिया परिवार की 300 वर्ष पुरानी परंपरा

सिंधिया राजघराना हर वर्ष विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन और शमी पूजन करता आया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया इस घराने की नौवीं पीढ़ी का नेतृत्व कर रहे हैं, और वे लगातार पारंपरिक रीति-रिवाजों को बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने उपस्थित लोगों से संवाद किया और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति, एकता और सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

Share The News
Previous articleBIG BREAKING : दुर्गा विसर्जन में मातम : खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी; 20–25 लोग सवार, 11 शव बरामद, 8 बच्चियां शामिल
Next articleSalasar Balaji Aarti : सालासर बालाजी आरती लाइव…………
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here