Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : रीवा जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,...

M.P News : रीवा जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, परिसर कराया गया खाली

रीवा :  मध्यप्रदेश के रीवा जिला न्यायालय में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। धमकी मिलते ही कोर्ट प्रशासन ने तत्काल पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी। हालात की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया।

खाली कराया गया न्यायालय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमकी भरा ईमेल दोपहर के समय कोर्ट प्रशासन को मिला। मेल हिंदी भाषा में लिखा गया था, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई। ईमेल में कुछ गंभीर टिप्पणियों के साथ तमिलनाडु में वर्ष 1979 में लागू राष्ट्रीय रक्षा और आतंकवाद से जुड़े कानूनों का भी उल्लेख किया गया था। धमकी की पुष्टि के बाद न्यायालय को पूरी तरह खाली करा लिया गया।

Read More : Toxic Teaser : यश के बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा! ‘टॉक्सिक’ का टीज़र रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे सुपरस्टार

पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट मोड पर

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। पूरे कोर्ट परिसर को सील कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। वकीलों, न्यायाधीशों और न्यायालय कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हर कोने की बारीकी से हो रही जांच

बम स्क्वॉड टीम द्वारा कोर्ट भवन, पार्किंग एरिया, रिकॉर्ड रूम और आसपास के हिस्सों की गहन जांच की जा रही है। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहतीं।

ईमेल भेजने वाले की तलाश में साइबर सेल

धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को जांच में लगाया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल किसने भेजा, कहां से भेजा गया और इसके पीछे क्या मंशा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने तक कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here