Wednesday, August 19, 2026
Home Entertainment Toxic Teaser : यश के बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा! ‘टॉक्सिक’...

Toxic Teaser : यश के बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा! ‘टॉक्सिक’ का टीज़र रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे सुपरस्टार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज 8 जनवरी को यश अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने सुबह ठीक 10:10 बजे फिल्म का टीज़र रिलीज कर दिया, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी।

टीज़र में दिखा यश का धांसू एक्शन अवतार

‘टॉक्सिक’ के टीज़र में यश एक बार फिर अपने सिग्नेचर स्वैग और दमदार स्टाइल में नजर आ रहे हैं। अगर आपने ‘KGF’ देखी है, तो रॉकी भाई का रौब आपको जरूर याद होगा। ‘टॉक्सिक’ में भी यश का अंदाज़ उसी आक्रामक और प्रभावशाली लुक की झलक देता है। हालांकि टीज़र में कहानी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह साफ है कि फिल्म में एक्शन और स्टाइल की भरमार होने वाली है।

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन की ताकत

KVC प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। मजबूत स्टारकास्ट और हाई-स्केल प्रोडक्शन वैल्यू ने पहले ही फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। टीज़र के बाद अब फैंस को बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार है, जो आने वाले हफ्तों में रिलीज किया जा सकता है।

बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला

दिलचस्प बात यह है कि 19 मार्च को ‘टॉक्सिक’ के साथ ही रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज होने जा रही है। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद इसके सीक्वल से भी भारी उम्मीदें हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की टक्कर दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here