रीवा : गुढ़ NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

Rahul Goshwami

रीवा : रीवा जिले के गुढ़ नेशनल हाईवे 39 पर गेरूई पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यूपी पासिंग स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सब्जी लेकर घर जा रहा था मृतक

मृतक की पहचान गणेश शंकर पांडे, निवासी पकरा थाना गुढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सब्जी लेकर घर लौट रहा था। दुखद संयोग यह है कि उसके घर पर अगले ही दिन वैवाहिक कार्यक्रम होना था। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है।

4–5 लोग गंभीर घायल

ऑटो में सवार 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Read More : M.P News : सीहोर के लाड़कुई गांव में महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

स्कॉर्पियो सवार फरार

हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मौके पर लगा लंबा जाम

टक्कर के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गुढ़ पुलिस स्टाफ और गोविंदगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *