Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh job scam : रायपुर में बड़ा जॉब स्कैम उजागर, खुद को दिल्ली...

job scam : रायपुर में बड़ा जॉब स्कैम उजागर, खुद को दिल्ली पोस्ट ऑफिस डायरेक्टर बताकर 52 युवाओं से 2.34 करोड़ की ठगी

job scam
job scam

job scam : रायपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस बहुचर्चित जॉब स्कैम के मास्टरमाइंड डॉ. नरेश मनहर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महज 10वीं पास बताया जा रहा है, जो खुद को दिल्ली पोस्ट ऑफिस का डायरेक्टर बताकर युवाओं को झांसा देता था।

job scam : पुलिस के अनुसार नरेश मनहर दावा करता था कि उसकी उच्च अधिकारियों तक सीधी पहुंच है और वह सीमित पदों पर भर्ती करा सकता है। उसने पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 52 युवाओं और उनके परिजनों से किस्तों में कुल 2.34 करोड़ रुपये वसूले। भरोसा जीतने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर डाक के माध्यम से आवेदकों के घर भेजे जाते थे। इंटरव्यू और ज्वाइनिंग की झूठी तारीखें देकर समय निकाला जाता था।

job scam : जांच में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकली दस्तावेज, संदिग्ध बैंक लेन-देन और फर्जी संस्थाओं के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आमासिवनी पंडरी क्षेत्र में एक फर्जी कार्यालय भी संचालित कर रखा था, जहां आवेदकों को बुलाकर दस्तावेज जमा कराए जाते और चयन प्रक्रिया का दिखावा किया जाता था। नकली लेटरहेड और सील का इस्तेमाल कर नियुक्ति पत्र जारी किए जाते थे, ताकि पूरा मामला असली प्रतीत हो।

job scam : गिरफ्तारी के बाद जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी की शैक्षणिक डिग्री और वाहन नंबर तक संदिग्ध पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार ठगी की रकम से वह अपने गांव में आलीशान मकान बनवा रहा था और ऐशो-आराम की जिंदगी की तैयारी में था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here