Raipur Accident: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Sanjay Sahu
Raipur Accident

Raipur Accident: रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। महाकालेश्वर रोड स्थित मेटल पार्क रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान रावाभाठा निवासी करीब 40 वर्षीय राजेश्वरी वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश्वरी रॉयल कंपनी में काम करती थीं। बुधवार सुबह वह अपनी बेटी के साथ स्कूटी से कंपनी जाने के लिए निकली थीं।

पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

राजेश्वरी अपनी बेटी के साथ मेटल पार्क रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी अनियंत्रित हो गई और राजेश्वरी सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान वह ट्रक के पहिए की चपेट में आ गईं।

गंभीर चोट लगने के कारण राजेश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के चलते कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Raipur Accident: हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। ट्रक की पहचान करने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीछे से ट्रक की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *