Saturday, September 19, 2026
Home Madhya Pradesh gambling den : सीहोर: अहमदपुर पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, जंगल...

gambling den : सीहोर: अहमदपुर पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, जंगल में जुए के फड़ पर छापा मारकर 4 गिरफ्तार

gambling den : सीहोर। सीहोर पुलिस ने जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। थाना अहमदपुर पुलिस ने जुए के एक बड़े फड़ का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई एसपी दीपक कुमार शुक्ला और एसडीओपी पूजा शर्मा के निर्देश पर, थाना प्रभारी हेमंत पांडेय के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरखेड़ा हसन के जंगल में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है।

सूचना मिलते ही अहमदपुर पुलिस की टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की और जुआ खेल रहे चार आरोपियों—सुमित शर्मा, अनिल लोधी, हेमसिंह और अनिल गुर्जर—को मौके से पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से जुए में उपयोग की जा रही 7,390 रुपये नकद राशि जब्त की है। इसके अतिरिक्त, जुआरियों के पास से तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। जब्त किए गए सभी सामान का कुल मशरूका 92,390 रुपये बताया गया है। अहमदपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here