Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Helicopter Service : भोपाल-इंदौर के बीच शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, 1 घंटे...

Helicopter Service : भोपाल-इंदौर के बीच शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, 1 घंटे में तय होगा सफर, जानें कितना होगा किराया….

0
188
Helicopter Service
Helicopter Service

Helicopter Service : भोपाल। मध्यप्रदेश की दो प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर के बीच हवाई सफर अब और भी तेज़ और आसान होने जा रहा है। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के नए प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है।

Helicopter Service : इस हाई-एंड हेली सेवा के तहत एक हेलिकॉप्टर में 5 यात्री और 1 पायलट सफर कर सकेंगे। भोपाल से इंदौर की दूरी महज 1 घंटे में तय होगी। हालांकि इसकी कीमत आम यात्रियों की जेब पर भारी पड़ सकती है — प्रति व्यक्ति किराया ₹30,000 तय किया गया है।

इस सेवा के लिए इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय को बेस स्टेशन बनाया जाएगा, जबकि भोपाल में लाल परेड ग्राउंड को हेलिपैड/लैंडिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस पहल को प्राइवेट चार्टर्ड ट्रैवल और वीआईपी ट्रांसपोर्ट सुविधा के रूप में देखा जा रहा है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो भविष्य में राज्य के अन्य शहरों को भी इस हवाई संपर्क से जोड़ा जा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here