Jabalpur News :75 साल की बुजुर्ग के साथ बेटा-बहू की अमानवीयता, इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खाने मजबूर है बेबस माँ

Sanjay Sahu

Jabalpur News :जबलपुर : 75 साल की उम्र में रेवती बाई इंसाफ के लिए दर दर की ठोकरें खाने मजबूर है। जबलपुर के शांति नगर के समता कॉलोनी इलाके में रहने वाली रेवती बाई सोनी को कोई और नहीं बल्कि उसका अपना बेटा ही प्रताड़ित कर रहा है। अपनी पत्नी के साथ मिलकर छोटा बेटा अमानवीयता पर उतर आया है। जो मकान रेवती बाई के नाम पर दर्ज था उसे भी अपने नाम पर करवा लिया और बैंक से मिलीं लाखों की रकम भी बेटे चंद्रेश और प्रीति ने हड़प ली।

 

Jabalpur News :रिश्तेदारों से लेकर समाज में कई जगह इंसाफ की गुहार लगाने के बाद भी जब रेवती बाई को न्याय नहीं मिला तो वे सीधे पुलिस अधिकारियों के दरवाजे पर पहुंची और प्रताड़ित करने वाले बहू और बेटे पर कार्यवाही करने की गुहार लगाई। कलयुगी बेटे की प्रताड़ना और बहू के जुल्मों की शिकार 75 साल की रेवती बाई की सुनने वाला कोई नहीं है। उम्र के इस पड़ाव में भी एक मजबूर मां की बेबसी कम नहीं हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्ग महिला की शिकायत को गंभीरता से सुना और ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *