Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : संपत्ति विवाद को लेकर जमकर चले पत्थर और चाकू,...

Jabalpur News : संपत्ति विवाद को लेकर जमकर चले पत्थर और चाकू, बीच बचाव करने पहुंचे पुलिस पर भी पथराव, देखें वीडियो

Jabalpur News : जबलपुर : संपत्ति विवाद को लेकर जबलपुर के अधारताल इलाके में जमकर खून खराबा हुआ। पड़ोस में रहने वाले दोनों परिवार इस कदर बेकाबू हो गए की एक दूसरे पर चाकू और पत्थर चलाने लगे, देखते ही देखते इस पथराव और हमले में दोनों परिवारों के कई लोगों को चोट आई हैं वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने नहीं बख्शा और पुलिस पर भी जमकर पत्थर चलाए गए जिससे एक पुलिसकर्मी के सिर में गहरी चोट आई है।

 

 

Jabalpur News : जानकारी के मुताबिक अधारताल थाना इलाके के रवीन्द्र नगर क्षेत्र में रहने वाले एंथोनी और नरोन्हा परिवार के बीच संपत्ति को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था बीती रात मौका पाकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे मामले में दोनों ही पक्ष संपत्ति हड़पने एक दूसरे को प्रताड़ित करने और झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रचने के आरोप लगा रहे हैं, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here