IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव: 5 अधिकारियों को मिला नया प्रभार, देखें लिस्ट…

Sanjay Sahu
IAS Transfer

IAS Transfer : रायपुर :  छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस बदलाव से कई महत्वपूर्ण विभागों में नए चेहरे और नई जिम्मेदारियां देखने को मिलेंगी।

IAS Transfer : किसे क्या नई जिम्मेदारी मिली?

IAS Transfer : डॉ. रोहित यादव (IAS: 2002): वर्तमान में सचिव, ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) व छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डॉ. यादव को अब उनके मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS Transfer : अविनाश चंपावत (IAS: 2003): वर्तमान में सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग, पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त, भू-अभिलेख और सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे श्री चंपावत को अब उनके मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS Transfer : अंकित आनंद (IAS: 2006): वर्तमान में सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे श्री आनंद को अब उनके मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS Transfer : हिमशिखर गुप्ता (IAS: 2007): वर्तमान में सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे श्री गुप्ता को अस्थायी रूप से अगले आदेश तक सचिव, श्रम विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सचिव, गृह एवं जेल विभाग और श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

IAS Transfer : चंदन कुमार (IAS: 2011): वर्तमान में विशेष सचिव, वित्त विभाग और विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा संचालक, बजट का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे चंदन कुमार को केवल विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उन्हें श्री सौरभ कुमार (IAS: 2009) के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति हेतु कार्यमुक्त होने की तिथि से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके शेष प्रभार यथावत् रहेंगे। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। इन बदलावों से राज्य के विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *