Saturday, May 16, 2026
35.3 C
Raipur

Surendra Dubey : छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हास्य कवि सुरेंद्र दुबे का निधन, मंचों पर गूंजने वाली आवाज अब खामोश, अपनी कविताओं से हमेशा लोगों को हंसाया

Surendra Dubey : रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Surendra Dubey : डॉ. सुरेंद्र दुबे सिर्फ हास्य कवि नहीं, बल्कि एक व्यंग्यकार, लेखक और आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। उन्होंने अपनी कविताओं से देश-विदेश के मंचों पर लोगों को हँसाया और समाज को संदेश भी दिए। उनका खास अंदाज़ और चुटीली भाषा हर किसी को प्रभावित करती थी।

Surendra Dubey : कोरोना काल में जब देशभर में उदासी और डर का माहौल था, तब उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से हँसी और सकारात्मकता फैलाने की कोशिश की। उस दौर में लिखी गई उनकी एक मशहूर कविता थी:

Surendra Dubey : हम हंसते हैं, लोगों को हंसाते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं
चलो एंटीबॉडी बनाते हैं…”

Surendra Dubey : इस रचना में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में गंभीर मुद्दों को छूते हुए हंसी के जरिए लोगों को सतर्क और जागरूक किया था।

Surendra Dubey : डॉ. दुबे का जीवन और उपलब्धियां:

Surendra Dubey : डॉ. सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुआ था। उन्होंने पाँच पुस्तकें लिखीं और देश-विदेश के मंचों के अलावा टेलीविजन शो पर भी काव्य पाठ किया। 2010 में भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान **पद्मश्री** से सम्मानित किया था।

Surendra Dubey : वे अमेरिका में भी कई बार आमंत्रित किए गए, जहाँ नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ने उन्हें “छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान” से नवाजा था। अमेरिका में उन्होंने एक दर्जन से अधिक स्थानों पर काव्य प्रस्तुतियाँ दीं।

Surendra Dubey : डॉ. सुरेंद्र दुबे की कविताएं अब भी लोगों की स्मृतियों में जीवित हैं और रहेंगे। मंचों पर गूंजने वाली उनकी आवाज अब भले ही खामोश हो गई हो, लेकिन उनकी रचनाएं सदा अमर रहेंगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Girls Empowerment: तलईपल्ली में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ का आगाज, 13 गांवों की 40 बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: एनटीपीसी (NTPC) तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना...

Police Failure: अंबिकापुर में पुलिस को खुली चुनौती: राजीव भवन में तीसरी बार चोरी, दीवारों पर लिखी भद्दी गालियां

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने...

Minister’s Simplicity: मैकेनिक के टिफिन का स्वाद ले उड़े ऊर्जा मंत्री, फाइव स्टार होटल को बताया फेल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर...

Suicide Point: ग्वालियर किले की प्राचीर से फंदा लगाकर महिला ने लगाई छलांग, मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किले की पहाड़ी...

Chilphi Valley: राजधानी की तपिश से मिलेगी राहत! रायपुर से बस 4 घंटे दूर है ‘छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी’

कबीरधाम/रायपुर: चिलचिलाती गर्मियों में अगर आप शिमला या मनाली...

Related Articles

Popular Categories