Sangini Women’s Club : दीप, साड़ी, नाश्ता और मेहंदी – संगिनी महिला मंडल का मेला बना ‘वन-स्टॉप फेस्टिव हब

VIKASH KHALKHO

रायपुर। संगिनी महिला मंडल, समता कॉलोनी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर दो दिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया गया है। यह मेला महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी प्रांगण में आयोजित किया गया है। शनिवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का शुभारंभ किया गया, जिसमें मंडल की वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मेले में लगभग 100 स्टॉल्स लगाए गए हैं, जिसमें दीपावली से जुड़ी हर जरूरत की सामग्री उपलब्ध है। डिजाइनर दीपक, रंग-बिरंगी बंदनवार, आकर्षक रंगोली, परंपरागत साड़ियाँ, सूट, बच्चों के परिधान, सजावटी सामान सहित घर-गृहस्थी के उपयोगी वस्तुएँ एक ही छत के नीचे खरीदी जा सकती हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए गरमा गरम नाश्ते के स्टॉल्स भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

Read More : CG NEWS : BJP रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित: रमेश ठाकुर की टीम में 35 पदाधिकारी, ललित जयसिंग फिर बने उपाध्यक्ष

खास बात यह रही कि खरीदारी के लिए आने वाली हर महिला को निःशुल्क मेहंदी लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मौसम खराब होने के बावजूद मेले में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने जोश-खरोश के साथ दीपावली की खरीदारी की।

संगिनी महिला मंडल की किरण अग्रवाल ने बताया कि मेले में हर हजार रुपए की खरीदी पर लकी ड्रॉ कूपन दिया जा रहा है। यह ड्रॉ 7 अक्टूबर को मेले के समापन अवसर पर निकाला जाएगा, जिसमें विजेताओं को विशेष उपहार दिए जाएंगे।

Read More : CG NEWS : राहुल गांधी को धमकी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP प्रवक्ता पर FIR की मांग को लेकर थाने का घेराव

इस आयोजन में मंडल की किरण अग्रवाल, शिखा चौधरी, उषा शुक्ला, उषा अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, कौशल्या गुप्ता सहित अन्य सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। मेले की रौनक और महिलाओं की भागीदारी ने आयोजन को सफल बना दिया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *