Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : चालान से बचने के लिए ड्राइवर बना चोर, 6...

Raipur Crime : चालान से बचने के लिए ड्राइवर बना चोर, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर :रायपुर में यातायात थाना भनपुरी से चालानी कार्रवाई के तहत खड़े किए गए ट्रक की चोरी के मामले में पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ट्रक चालक डबलू कुमार यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

Raipur Crime : जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को ट्रक क्रमांक CG/07/AZ/5831 नो-एंट्री में प्रवेश करते पाया गया था, जिसके बाद यातायात पुलिस ने मोटर यान अधिनियम के तहत चालान किया और ट्रक को थाना भनपुरी में खड़ा कर दिया। चालान की राशि न भरने के कारण ट्रक वहीं रखा गया था।

Raipur Crime : 2 अप्रैल को सूचना मिली कि उक्त ट्रक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर फरार हो गया है। इस पर थाना खमतराई में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

Raipur Crime : सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी ट्रक को लेकर राजनांदगांव की ओर जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को डोंगरगांव, राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया।

Raipur Crime : पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ट्रक का चालक है और चालान की राशि से बचने के लिए उसने खुद ही ट्रक चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत का ट्रक बरामद कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here