Durg News: दिवाली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 115 किलो मिठाई नष्ट; बालाजी स्वीट्स के सैंपल जांच के लिए भेजे

Anuj Nirala

Durg News: दुर्ग। दीपावली के त्योहार से पहले लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में खाद्य विभाग की टीम ने स्मृति नगर स्थित जायका मिठाई और पुलगांव चौक स्थित बालाजी स्वीट्स का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान दोनों दुकानों से कुल 115 किलो मिठाइयां नष्ट कराई गईं। वहीं, कुछ मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

बालाजी स्वीट्स से कुंदा और कलाकंद के सैंपल

खाद्य विभाग की टीम ने पुलगांव चौक स्थित बालाजी स्वीट्स से कुंदा और कलाकंद दाना के नमूने लिए। इसके साथ ही खराब होने की आशंका के चलते दुकान में रखा करीब 100 किलो पुराना कुंदा नष्ट कराया गया।

Read More: Amit Jogi: ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो पर FIR दर्ज होते ही अमित जोगी गायब! पुलिस ने जोगी निवास पर चस्पा किया नोटिस, 24 घंटे में थाने बुलाया

अधिकारियों के मुताबिक, दुकान में साफ-सफाई की स्थिति सामान्य रूप से ठीक मिली, इसलिए इस मामले में नोटिस जारी नहीं किया गया। मिठाइयों के नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

जायका मिठाई से 15 किलो गुलाब जामुन नष्ट

जांच अभियान के दौरान स्मृति नगर स्थित जायका मिठाई में भी कार्रवाई की गई। यहां टीम ने करीब 15 किलो बासी गुलाब जामुन नष्ट कराए। इस तरह बालाजी स्वीट्स और जायका मिठाई से कुल 115 किलो मिठाइयां नष्ट कराई गईं।

Read More: Raigarh News: दीपावली पर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर के इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध; 5 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

अन्य प्रतिष्ठानों में भी जारी है जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों में भी निरीक्षण कर रही है। इनमें सत्यम, जलाराम और तृप्ति जैसे बड़े प्रतिष्ठान शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान मिलावट और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विभाग के अनुसार, नियमित जांच का असर दुकानों की साफ-सफाई व्यवस्था में भी देखने को मिला है। हालांकि, बालाजी स्वीट्स से लिए गए कुंदा और कलाकंद दाना के नमूनों की लैब रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *