Sunday, October 4, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: रायपुर में कारोबारी से 5 लाख की ठगी, चांदी के...

CG NEWS: रायपुर में कारोबारी से 5 लाख की ठगी, चांदी के नाम पर नकली सिक्के देकर कैश-गोल्ड लेकर फरार ठग

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर : रायपुर में एक कारोबारी के साथ चांदी के सिक्कों के नाम पर करीब 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने असली चांदी के सिक्के होने का झांसा देकर व्यापारी से नकद रकम और सोने के जेवर ले लिए और बदले में नकली सिक्कों की पोटली थमा कर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS: घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। अमलीडीह निवासी मुरली केसरवानी को कुछ लोगों ने संपर्क कर बताया कि उनके पास बड़ी मात्रा में पुराने चांदी के सिक्के हैं। आरोपियों में मुख्य रूप से अमर कुमार और उसके साथी शामिल बताए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाने के लिए शुरुआत में कुछ असली सिक्के दिखाए और बाजार भाव से कम कीमत पर चांदी देने का लालच दिया।

CG NEWS: व्यापारी उनके झांसे में आ गया और तय स्थान पर मुलाकात के दौरान आरोपियों को करीब 5 लाख रुपये नकद और कुछ सोने के जेवर दे दिए। पैसे और जेवर मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

CG NEWS: बाद में जब मुरली केसरवानी ने सिक्कों की पोटली खोलकर देखी तो ऊपर के कुछ सिक्कों को छोड़कर बाकी सभी नकली और सस्ती धातु के निकले। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

CG NEWS: पुलिस ने आरोपी अमर कुमार और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here