IND Vs NZ : रायपुर में टिकटों की लूट, 10 मिनट में ऑनलाइन टिकट हाउसफुल

रायपुर : राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि मुकाबले के सभी ऑनलाइन टिकट महज 10 मिनट के भीतर बिक गए।

ऑनलाइन टिकट मिनटों में हुए हाउसफुल

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से गुरुवार शाम 7 बजे ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू की गई थी। वेबसाइट खुलते ही दर्शकों ने टिकट खरीदने के लिए भारी संख्या में लॉग-इन किया। महज 7 बजकर 10 मिनट तक ₹2000 कीमत वाले सभी टिकट बिक चुके थे। इसके बाद अन्य श्रेणियों के टिकट भी तेजी से खत्म हुए और रात 8 बजकर 30 मिनट तक सभी ऑनलाइन टिकट पूरी तरह हाउसफुल हो गए।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर, सरगुजा से जशपुर तक ठंड का प्रकोप, रायपुर-बिलासपुर में राहत

छात्रों को मिलेगा सस्ता टिकट

क्रिकेट प्रेमी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार से रायपुर स्टेडियम में ऑफलाइन टिकट काउंटर खोले जाएंगे, जहां छात्रों को मात्र ₹800 में मैच देखने का मौका मिलेगा। संघ की ओर से स्पष्ट किया गया है कि छात्र आईडी दिखाकर काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

22 जनवरी को रायपुर पहुंचेगी टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी। दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन उसी दिन से शुरू होगा। इसके अलावा 23 जनवरी को भी मैच से पहले स्टेडियम में अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा।

रायपुर तैयार, रोमांच तय

पहली बार इतने बड़े स्तर पर T20 मुकाबले की मेजबानी कर रहा रायपुर पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को अब बेसब्री से 23 जनवरी का इंतजार है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories