Thursday, May 7, 2026
34.1 C
Raipur

छत्तीसगढ़ में मैरिज रजिस्ट्रेशन अनिवार्य! फर्जी शादी-बाल विवाह पर लगेगी लगाम, साय सरकार का बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य में विवाह पंजीकरण को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य में शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में विधि-विधायी कार्य विभाग ने राजपत्र में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

2016 के बाद हुई शादियों पर लागू होगा नियम

सरकारी आदेश के अनुसार, जिन दंपतियों की शादी 29 जनवरी 2016 के बाद हुई है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से विवाह का पंजीकरण कराना होगा। सरकार का कहना है कि इस कदम से फर्जी और दिखावटी शादियों पर रोक लगेगी।

महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

सरकार ने स्पष्ट किया है कि विवाह पंजीकरण से बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर नियंत्रण लगेगा और महिलाओं के कानूनी अधिकारों को मजबूती मिलेगी। मैरिज सर्टिफिकेट महिलाओं के लिए संपत्ति, भरण-पोषण और सामाजिक सुरक्षा जैसे मामलों में अहम दस्तावेज साबित होगा।

Read More : छत्तीसगढ़ में मैरिज रजिस्ट्रेशन अनिवार्य! फर्जी शादी-बाल विवाह पर लगेगी लगाम, साय सरकार का बड़ा फैसला

कैसे कराएं शादी का रजिस्ट्रेशन

विवाह पंजीकरण नगर निगम, नगर पालिका, जनपद पंचायत या अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कराया जा सकता है। इसके अलावा चॉइस सेंटर से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को संबंधित निगम कार्यालय में पंजीयन कराना होगा।

फीस और समय-सीमा

शादी के एक माह के भीतर पंजीकरण कराने पर शुल्क मात्र 20 रुपये रखा गया है। यदि एक माह बाद आवेदन किया जाता है, तो 520 रुपये शुल्क देना होगा।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। पति-पत्नी की उम्र कानून के अनुसार होनी चाहिए। पहले विवाह के तलाक की स्थिति में तलाक प्रमाणपत्र देना जरूरी होगा। देरी से आवेदन करने पर मैरिज रजिस्ट्रार की विशेष अनुमति लेनी होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

pm-janman-road-corruption-manipat: करोड़ों की सड़क चंद दिनों में उखड़ी! PM जनमन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

pm-janman-road-corruption-manipat: अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना...

umaria-health-center-construction-inspection: 5.73 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी! कलेक्टर ने घटिया काम देख जताई नाराजगी

umaria-health-center-construction-inspection: उमरिया जिले के नौरोजाबाद में निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय...

Related Articles

Popular Categories