Wednesday, September 9, 2026
Home Chhattisgarh CG News: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केला ट्रक से करोड़ों का...

CG News: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केला ट्रक से करोड़ों का गांजा बरामद

CG News: महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केले के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे करोड़ों रुपये के गांजे को जब्त किया है। इस मामले में झारखंड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत मिली सूचना पर पुलिस ने बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी कर एक ट्रक को रोका। जांच के दौरान ट्रक में लदे केले के बीच 29 बोरियों में छिपाकर रखा गया 912 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ।

CG NEWS: बिलासपुर में एनसीसी ड्रिल व शूटिंग प्रतियोगिता संपन्न, 600 कैडेट्स ने दिखाया हुनर

जब्त गांजे की कीमत करीब 4 करोड़ 56 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि वाहन समेत कुल जब्ती 4 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।

CG News: तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक में ओडिशा और उत्तरप्रदेश के फर्जी नंबर प्लेट भी लगा रखे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। मामले में झारखंड निवासी आरोपी अब्दुल नईम को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तरप्रदेश सप्लाई किया जाना था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CG News: पुलिस का कहना है कि लगातार कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा है और इस नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के प्रयास जारी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here