CG NEWS : किरंदुल खदान को ओवर ऑल प्राइज कैटेगरी-ए में द्वितीय पुरस्कार, खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह में बड़ी उपलब्धि

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : फकरे आलम खान/बचेली /बैलाडीला :किरंदुल खदान को ओवर ऑल प्राईज केटेगरी-ए में द्वितीय पुरस्‍कार- इंडियन ब्‍यूरो आफ माइन्‍स, रायपुर (छग) द्वारा 9वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्‍ताह-2025-26 के समापन व पुरस्‍कार वितरण समारोह मायरा रिसोर्ट, आरंग रोड, रायपुर में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। समारोह में प्रदेश की लगभग 70 विभिन्‍न खदानों ने भाग लिया।

CG NEWS : कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि श्री पंकज कुलश्रेष्‍ठ, महानियंत्रक, इंडियन ब्‍यूरो ऑफ माइन्‍स, नागपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम में किरंदुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स की बीआईओएम निक्षेप-14 एमएल को व्‍यवस्थित एवं वैज्ञानिक विकास तृतीय पुरस्‍कार, सतत विकास द्वितीय पुरस्‍कार, प्रचार एवं प्रसार द्वितीय पुरस्‍कार, निक्षेप-14 एनएमजेड को अपशिष्‍ट प्रबंधन द्वितीय पुरस्‍कार, पर्यावरण निगरानी प्रथम पुरस्‍कार तथा निक्षेप-11 एमएल को वनरोपण द्वितीय पुरस्‍कार, खनिज संरक्षण द्वितीय पुरस्‍कार एवं निक्षेप-14 एमएल खदान को ओवर ऑल प्राईज केटेगरी-ए हेतु द्वितीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।

CG NEWS : यह पुरस्‍कार मुख्‍य अतिथि के करकमलों से परियोजना की ओर से श्री संजय कोचर,महाप्रबंधक (खनन)/खान प्रबंधक, श्री एस.के.पांडे, उप महाप्रबंधक (सिविल), श्री सुशांत रामटेके, उप महाप्रबंधक (खनन), श्री अवनीश शर्मा, उप महाप्रबंधक (पर्यावरण), श्री सुधीर गायकवाड़, वरि. प्रबंधक (भू-विज्ञान) ने ग्रहण किए। दिनांक 13.1.2026 को परियोजना में परियोजना प्रमुख श्री रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक को उपरोक्‍त पुरस्‍कार सौंपे गए। पुरस्‍कार प्राप्‍त होने पर परियोजना प्रमुख ने सभी को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर सर्वश्री के.पी.सिंह, मुख्‍य महाप्रबंधक (उत्‍पादन), श्री संजय कोचर, महाप्रबंधक(खनन)/खान प्रबंधक, श्री अवनीश शर्मा, उप महाप्रबंधक (पर्यावरण) उपस्थित थे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *