Mahadev Online Betting App: महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग 10 दिन की रिमांड पर; 4,000 करोड़ की संपत्ति जब्त

Mahadev Online Betting App: रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने उन्हें 10 दिनों की हिरासत में लिया है। ED का दावा है कि इस मामले में अब तक करीब 4,000 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त, कुर्क या फ्रीज की जा चुकी हैं।

Mahadev Online Betting App: दिल्ली से गिरफ्तारी, रायपुर में 10 दिन की रिमांड

Mahadev Online Betting App: ED के अनुसार, विकास गर्ग को 14 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें नई दिल्ली की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिली।

15 जुलाई को आरोपी को रायपुर की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया। अदालत ने ED की दलीलें सुनने के बाद विकास गर्ग को 24 जुलाई 2026 तक 10 दिनों की हिरासत में भेज दिया। इस दौरान एजेंसी उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की जांच करेगी।

Mahadev Online Betting App: कैसे शुरू हुई जांच?

ED ने यह जांच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले समेत आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। इन मामलों में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के संचालकों, प्रमोटरों और सहयोगियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए गए हैं।

जांच में सामने आया कि ‘महादेव ऑनलाइन बुक’ और ‘स्काईएक्सचेंज’ का नेटवर्क विदेशों से फ्रेंचाइजी आधारित पैनल सिस्टम के जरिए संचालित किया जा रहा था। ED के अनुसार, इस नेटवर्क से हर महीने 450 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की जाती थी।

### शेल कंपनियों के जरिए खपाया गया पैसा

जांच एजेंसी का दावा है कि अवैध सट्टेबाजी से अर्जित रकम को शेल कंपनियों और कई स्तरों वाले वित्तीय नेटवर्क के जरिए वैध बनाने की कोशिश की गई। इसके लिए नकद राशि के बदले फर्जी एंट्री, विदेशी कंपनियों के जरिए निवेश और QIP, FPI, FDI तथा FCCB जैसे माध्यमों का इस्तेमाल किया गया।

ED के मुताबिक, यह पैसा विकास गर्ग के नियंत्रण वाली सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि इसी रकम का उपयोग अमेरिका की कंपनी EBIX Inc. में 97.58 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने और भारत व विदेशों में विभिन्न संपत्तियां बनाने में किया गया।

### पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

ED ने बताया कि 5 जून 2026 को विकास गर्ग, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों की लगभग 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की गई थीं। इनमें आवासीय संपत्तियां, जमीन, इक्विटी शेयर और अन्य वित्तीय निवेश शामिल थे।

जांच एजेंसी का आरोप है कि जांच शुरू होने के बाद भी विकास गर्ग कथित तौर पर अवैध कमाई को छिपाने और इधर-उधर करने की कोशिश करते रहे।

Mahadev Online Betting App: अब तक 4,000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Mahadev Online Betting App: ED के अनुसार, इस मामले में अब तक सात अस्थायी कुर्की आदेश जारी किए जा चुके हैं। रायपुर की विशेष PMLA अदालत में अभियोजन शिकायत और पूरक शिकायतें भी दाखिल की जा चुकी हैं, जिन पर अदालत संज्ञान ले चुकी है।

Mahadev Online Betting App: एजेंसी का कहना है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में अब तक भारत और विदेशों में स्थित करीब 4,000 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्तियों को जब्त, कुर्क या फ्रीज किया जा चुका है। मामले की जांच अभी भी जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raisen Police Breakthrough: औबेदुल्लागंज में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 4 शातिर नकाबपोश चंद घंटों में गिरफ्तार

Raisen Police Breakthrough: रायसेन/औबेदुल्लागंज (रिपोर्टर राजू बैरागी)। मध्य प्रदेश के...

Related Articles

Popular Categories